विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक हेतु व्याख्याता अथवा मिडिल स्कूल प्रधानपाठक ही योग्य हैं । - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक हेतु व्याख्याता अथवा मिडिल स्कूल प्रधानपाठक ही योग्य हैं ।

 

फिंगेश्वर। जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत्र समन्वयक फिंगेश्वर के  पद पर नियम विरुद्ध हुई नियुक्ति   पर आज पर्यन्त कार्यवाही नहीं होने से विभिन्न शिक्षक  संगठनो के साथ ही साथ   जनप्रतिनधि भी आक्रोशित हैं । 

गरियाबंद / फिंगेश्वर :-  विभिन्न बार जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में मुद्दे को उठाने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। इस मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू लगातार उठाते रहे हैं पर जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था नामक खेल करते हुए तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए  नियम विपरीत नियुक्ति लगातार किये जा रहे हैं। लेनदेन करते हुए रसूखदारों पर मेहरबानी कर  अयोग्य व्यक्ति को प्रभारी बनाकर  शिक्षा के स्तर को गिराने का कुत्सित  प्रयास अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने बताया कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के चलते सारे नियम कानून को ताक पर रखते हुए अवैधानिक आदेश प्रसारित किए गए हैं। यहाँ तक कि जिला पंचायत की सामान्य सभा में  जिस आदेश का सन्दर्भ दिया गया है उसकी कण्डिका एक में स्पष्ट उल्लेख है कि विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक हेतु व्याख्याता अथवा मिडिल स्कूल प्रधानपाठक ही योग्य हैं ।साथ ही कण्डिका तीन के अनुसार अहर्ता धारी व्यक्ति नहीं मिलने पर शिक्षक पंचायत से पद भरे जा सकते हैं, उल्लेख है। अब सवाल यह उठता है की जब प्रधानपाठक के साथ ही साथ व्याख्याता के आवेदन प्राप्त हुए तो उच्च श्रेणी के शिक्षक को प्रभारी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के पद पर क्यों बिठाया गया । लगातार शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा जांच उपरांत विधिसम्मत नियुक्ति करने हेतु पात्र व्यक्ति के पक्ष में अपना  अभिमत जिला मिशन समन्वयक को दिया जा चुका है। परन्तु  व्यक्ति विशेष से चूँकि लेनदेन किया जा चूका है ,इसलिए फाइल को रोककर रखा जा रहा है।इस सम्बन्ध में जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने जिले के नवनियुक्त जिलाधीश से नियमानुसार नियुक्ति की मांग की है।  

  " यदि योग्य व्यक्ति की नियुक्ति अतिशीघ्र नहीं की जाती है तो मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भेंट मुलाकात के दौरान  गरियाबंद  जिला आगमन पर शिकायत सौंपी जाएगी।"......रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य  

 इस सम्बन्ध में जिला मिशन समन्वयक का कहना है कि,"तत्कालीन कलेक्टर महोदया  के निर्देश पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जांच की गयी थी परन्तु इस बीच  कलेक्टर  महोदया का स्थानांतरण हो जाने के कारण मामला लंबित है।"

रोक्तिमा यादव, सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद,"मैंने जांच उपरांत अपना विधिसम्मत अभिमत 12 मई को दे दिया है।"