राजिम विधायक श्रेय लूटने के चक्कर मे - भाजपा किसान मोर्चा
गरियाबंद / राजिम :- पैरी बांध के पिकअप वियर से पानी नदी में व्यर्थ बह रहा है, पिकअप वियर के गेट खोलने मात्र से ही यह पानी आरबीसी और एलबीसी के केनाल से किसानों के खेत मे पहुँच जाएगा और व्यर्थ बहने वाले पानी का उपयोग हो जाएगा परंतु भूपेश सरकार किसानों की चिंता के बजाय हिमाचल प्रदेश के चुनाव में मस्त है उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने चर्चा के दौरान कही। शर्मा ने आगे कहा कि कुगदा पिकअप वियर से व्यर्थ बहाने वाले पानी को यदि केनाल में डायवर्ट किया गया होता तो पांडुका से फिंगेश्वर ओर पांडुका से कोपरा, राजिम होते पाली , पसौद , खपरिपार तक के सैकड़ों गांव के टिकरा कृषि भूमि में पानी का भराव हो जाता, खेती का काम आगे बढ़ जाता, लेकिन यह सरकार और स्थानीय विधायक इस बात से बेखभर हैं, परिणाम स्वरूप किसानों को खेती के काम आगे बढ़ने के लिए अनावश्यक पम्प चलना पड़ रहा है, बिजली की कटौती भी की जा रही है।
किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने स्थानीय विधायक पर इस बात को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने अहम की संतुष्टि के लिए वे किसानों की परेशानी पर मौन दृष्टा बने हैं। भाजपा के स्थानीय शीर्ष नेताओं द्वारा परिस्थिति से अवगत कराएं जाने के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं तक नही रेंगना इसबात का प्रमाण है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी भी दबाव में हैं , उनके आदेश के बिना गेट नही खोलते, स्थानीय कांग्रेसी नेतृत्व " मैं" गेट खोलवाया के मोड में हैं। किसान जब हाहाकार करें तो गेट खोलने का आदेश देकर " मैने गेट खोलवाया" का श्रेय लूटने के चक्कर मे हमेशा रहते हैं। जबकि भाजपा के शासनकाल में जब भी ऐसी परिस्थिति होती थी तब मण्डल स्तर के कार्यकर्ता भी सिंचाई विभाग के अधिकारी से चर्चा कर पानी डायवर्ट करवा लेते थे, किसानों के हित मे काम करने के लिए अधिकारियों के हाथ खुले थे।
किसान नेता संदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी मोड़ से बाहर आने और स्थानी विधायक को श्रेय लूटने कर चक्कर से बचने की सलाह देते हुए अधिकारियों को किसानों के हित मे काम करने खुली छूट देने कहा है।
