कूर्मि समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 19 और 20 नवंबर को महासमुंद में - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, November 17, 2022

कूर्मि समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 19 और 20 नवंबर को महासमुंद में


गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 19 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल एवं शांत्रीबाई कॉलेज के संयुक्त परिसर में आयोजित की गई है। उक्त कार्यक्रम में 19 नवंबर प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष वी एस निरंजन होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल करेंगे। 19 नवंबर के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक होंगे तथा अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर करेंगे। 20 नवंबर को होने वाले कूर्मि संझा के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष होंगे तथा अध्यक्षता चन्द्रनाहू कूर्मि क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष व महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। 20 नवंबर कूर्मि संझा के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे तथा अध्यक्षता जैजैपुर विधायक डॉ. केशव चंद्रा करेंगे। इस सत्र के अतिविशिष्ट अतिथि विजय बघेल साँसद दुर्ग एवं प्रदेशाध्यक्ष छग प्रदेश कूर्मि समाज,कूर्मि समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एलपी पटेल,ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव,बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर,मनेन्द्रगढ़ की नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा तथा पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा होंगे। अन्य अतिथिगण लताऋषि चंद्राकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कूर्मि क्षत्रिय महासभा धीरज पाटीदार, बलौदाबाजार जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर,जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, प्रदेश युवा अध्यक्ष गोपालकृष्ण वर्मा,प्रदेश महिला अध्यक्ष तारा चंद्राकर,निर्मल नायक,राजेश वर्मा सहित समाज के अन्य वरिष्ट पदाधिकारीगण व सामाजिक विभूति मौजूद रहेंगे।यह कार्यक्रम डिजिटल व वर्चुअल मोड पर भी आयोजित होने के कारण इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुड़ सकेंगे। उक्त जानकारी पुरंदर वर्मा ने प्रदान करते हुए सामाजिक लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।