आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा में आनंद मेला एवं विज्ञान मेला कार्यक्रम हुआ संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, November 19, 2022

आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा में आनंद मेला एवं विज्ञान मेला कार्यक्रम हुआ संपन्न

गरियाबंद / कोपरा :- उमादेवी बहुउद्देश्यीय शिक्षा एवं विकास संस्थान रायपुर द्वारा संचालित संस्था  आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा जिला गरियाबंद छ. ग. में  18 नवम्बर, शुक्रवार को विज्ञान मेला एवं आंनद मेला का कार्यक्रम रखा गया,  शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप माननीय श्री चंदू लाल साहू जी  पूर्व सांसद  महा. लोक., विशिष्ट अतिथि माननीय श्री रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 3, अध्यक्षता के रूप में माननीय श्री चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 2, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच आदरणीय श्रीमती योगेश्वरी साहू , माननीय श्री हलधर गोस्वामी, माननीय श्री बलदेव सिंह, संचालित समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री अजय मिश्रा, सचिव श्रीमती संगीता मिश्रा और कोषाध्यक्ष श्री संदीप सिंह जी शामिल हुए। भारतीय परंपरा के अनुसार माँ सरस्वती के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  तत्पश्चात स्वागत की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एन. निर्मलकर सर जी ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किए। उदबोधन की कड़ी में आशीर्वचन प्रदान करते जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू जी ने छात्र- छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। श्री रोहित साहू जी ने छात्र- छात्राओं को हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया तथा मुख्य अतिथि श्री चंदूलाल साहू ने अपने जीवनी के बारे में बतलाया कि कैसे उन्होंने पढ़ाई के लिए संघर्ष किया, पैदल चलकर स्कूली पढ़ाई की, पुलिस फिर वकील की नौकरी से संतुष्ट नई थे तब नौकरी छोड़कर विधायक का चुनाव लड़ा जिमसें उन्होंने जीत हासिल की फिर सांसद बने महोदय जी ने अपने जीवन काल मे 6 चुनाव लडे उसमे से एक भी चुनाव में हार का सामना नई किए। 

इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी रंगोली बनाया गया, जिसमे स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोरोना-वायरस से बचाव, पर्यावरण सरंक्षण,  छतीसगढ़ संभाग एवम जिला का सुन्दर प्रस्तुति रही। विज्ञान मेला में भी छात्र-छात्राओं ने भारत की फसल मिट्टी, वनस्पति के प्रकार, ऑक्सीजन हाइड्रोजन अवस्था आदि मॉडल प्रस्तुत किए ।

आंनद मेला में गुपचुप, ब्रेड -भजिया, मिर्ची भजिया, छोले भटूरे, गुलाब जामुन आदि का स्टॉल लगाए सभी अतिथियों ने  आंनद मेला मे आंनद लेते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यंजन का स्वाद चखे तथा छात्र-छात्राओं के पाककला की सराहना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के  प्राचार्य आदरणीय श्री रामनारायण निर्मलकर सर जी, सहायक प्राध्यापकगण श्री दिनेश तारक सर, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू सर, श्रीमती सुषमा साहू मैडम, सुश्री कंचन मैडम, सुश्री बसंती सोनवानी मैडम, सुश्री वंदना साहू मैडम, श्रीमती लेखनी यादव मैडम, सुश्री भामती साहू, सुश्री ममता मैडम, श्री लोकेश सिन्हा, श्री पुरंदर सिंह तारक, श्री हेमंत कुमार साहू, श्री बेदन साहू, श्री पीलू राम साहू  उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम का सफल संचालन  कवि श्री हलधर गोस्वामी एवम सहायक प्राध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार साहू सर जी ने की।