कूर्मि संझा आयोजन की तैयारियों का प्रदेशाध्यक्ष विजय बघेल ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, November 3, 2022

कूर्मि संझा आयोजन की तैयारियों का प्रदेशाध्यक्ष विजय बघेल ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा


गरियाबंद :- 19 और 20 नवंबर को महासमुंद के छत्तीसगढ़ स्कूल एवं शांत्रिबाई कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले छग प्रदेश कूर्मि समाज के गौरवमयी आयोजन कूर्मि संझा 2022 एवं कूर्मि समाज के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों के संबंध में छग प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ स्कूल महासमुंद के सभागार में सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम स्थल,भोजनालय व पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्धारित जगहों का जायजा लिया। उक्त बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने के संबंध में सभी उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए गए जिसमें उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव बैठक में रखे जिसे एजेंडे में शामिल भी किया गया। कूर्मि समाज के प्रदेशाध्यक्ष विजय बघेल ने समाज के सभी फिरकों के सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

नए सामाजिक संगठन बनाने पर दिया जोर

इस दौरान बैठक में गरियाबंद जिला सहित कुछ अन्य जिलों में जिला कूर्मि समाज के जिला संगठन बनाने हेतु सुझाव रखा जिस पर प्रदेशाध्यक्ष विजय बघेल ने आगामी कूर्मि संझा के बाद गरियाबंद में आकर सभी फिरकों से चर्चा उपरांत गठन करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोरध्वज चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, डाकेश्वर परगनिहा, संतोष वर्मा,उत्तम वर्मा,दाऊलाल चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, चंद्रकांत देशमुख, राजेश वर्मा,अजय चंद्राकर, गोपालकृष्ण वर्मा,चन्द्रहास चंद्राकर, प्रेम चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर,पुरंदर वर्मा ,छग प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष तारा चंद्राकर,तारिणी चंद्राकर आदि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे