भारी-भरकम बिजली बिल के विरोध में सभा का आयोजन हुआ जामगांव के बाजार चौक पर - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, November 19, 2022

भारी-भरकम बिजली बिल के विरोध में सभा का आयोजन हुआ जामगांव के बाजार चौक पर

गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम जामगांव के बाजार चौक पर भारी-भरकम बिजली बिल के विरोध में सभा का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा जिला गरियाबंद के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक रायपुर के पूर्व संचालक रामू राम साहू मंडल महामंत्री मिंजून साहू किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू खिलेश्वर साहू युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी वीरेंद्र साहू युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भागवत सिन्हा डॉक्टर मेवालाल तारक आदि ने उपस्थित होकर भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के विरुद्ध एवं भारी भरकम बिजली बिल के विरुद्ध में सभा के माध्यम से आवाज बुलंद किया वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भूपेश बघेल सरकार की तानाशाही एवं जनता के शोषण के चलते भारी-भरकम बिल घर-घर भेजा गया है जिससे जनता उन्हें पटाने में असमर्थ हो रही है जो बिजली बिल ₹200 आता था आज 3000 से 4000 रुपए तक का बिल आया है श्री साहू ने अभी बताया कि कईयों का बिल तो 10000-12000 भी आए है जिससे नागरिक गण परेशान हैं भूपेश बघेल ने चुनाव के समय बिजली बिल हाफ का वायदा कर सरकार में आया किंतु सरकार बनने के बाद फायदा खिलाफ कार्य कर रहा है आज बिजली बिल से माता बहने और नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है श्री साहू ने कहा कि भूपेश बघेल ने चुनाव के समय 36 वादा कर सत्ता में आया है बेरोजगारों को ₹25 मासिक भत्ता वृद्धों को 1000 वृद्धा पेंशन महिला समूह का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ सहित अनेक झूठी वायदा कर सरकार बनाए हैं किंतु भूपेश सरकार गांव गरीब किसानों का शोषण कर रहा है और जनता के दुख सुख से कोई सरोकार नहीं है किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष हरित ने जनता से आह्वान किया की आज बिजली बिल से जनता के आंख से आंसू बह रहा है आने वाले 2023 के चुनाव में भूपेश बघेल सरकार से जनता आशु का बदला लेगा मंडल महामंत्री मिंजून साहू ने कहा कि भूपेश की कांग्रेस सरकार धोखा बाजों के सरकार हैं आज छत्तीसगढ़ का विकास पूर्णता ठप हो गया है माता माता बहनों तथा नागरिकों को अपना परिवार चलाना दुबर हो गए हैं जबकि भूपेश सरकार द्वारा बिजली बिल भारी-भरकम भेजकर दूसरे राज्यों के चुनाव में पैसा भेजा जा रहा है तथा सोनिया गांधी से तक को छत्तीसगढ़ का पैसा भेज रहे हैं उपरोक्त सभा में गांव की अनेक नागरिकों महिलाएं अपना बिजली बिल लेकर उपस्थित हुए एवं भूपेश की कांग्रेस सरकार की विरुद्ध हल्ला बोल करते हुए भारी-भरकम बिल आने पर निंदा किया युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू खिलेश्वर साहू ने लोगों से आह्वान किया की 25 नवंबर को फिंगेश्वर बिजली ऑफिस का 11:00 बजे घेराव किया जाएगा जिसमें अधिकाधिक लोगों के उपस्थिति की अपील की है उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल के महामंत्री मिंजून साहू भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल ढोढर भारतीय जनता युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल प्रभारी वीरेंद्र साहू युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू खिलेश्वर साहू अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भागवत सिन्हा सकरी भाजपा कार्यकर्ता डॉ मेवालाल तारक दाऊ लाल सिन्हा श्रीमती नीरा साहू श्रीमती सुखाम दीवान श्याम  सेन सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे सभी नेताओं ने भूपेश सरकार से होश में आने तथा बिजली बिल को हाफ करने क्यों वादा निभाने को कहा अन्यथा पद से त्यागपत्र देने को कहा अन्यथा 2023 के चुनाव में जनता उन्हें बाहर के रस्ता दिखाएं दिखाने की बात कहा गया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मिंजून साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर मेवालाल तारक ने किया