गरियाबन्द / राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं खपरी वाशिन निवासी श्री पुनीत राम साहू जी का स्वर्गवास 15 जनवरी को रात्रि को हो गया तथा उनका अंतिम दाह संस्कार का कार्यक्रम उनके गिरी ग्राम में 16 जनवरी को भारी गहमागहमी के बीच सैकड़ों भाजपा नेता कार्यकर्ता साहू समाज के पदाधिकारी तथा सम्मानित नागरिक जनों की उपस्थिति में घर शव यात्रा निकालकर गली भ्रमण कराते हुए सव दाह स्थल ले जाया गया उपस्थित लोग राम नाम सत्य है तथा पुनीत राम साहू जी अमर रहे का नारा लगाते शव यात्रा किया गया तत्पश्चात उनके सुपुत्र दूरदर्शी द्वारा मुखाग्नि दिया गया तथा शोक सभा का आयोजन हुआ जिन्हें उपस्थित साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संबोधित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए स्वर्गीय साहू को सरल मृदुभाषी एवं संघर्षशील एवं विकास पुरुष की संज्ञा प्रदान करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक श्री पुनीत राम साहू जीवन भर संघर्ष कर क्षेत्र की जनता एवं किसान का सेवा किया उन्होंने संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हुए उनके जीवन का कई विपरीत परिस्थितियां हमने देखा है पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक पुनीत राम साहू जी राजिम क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम रहा है जो सब के दुख सुख में सदैव खड़ा रहता था पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुनीत राम साहू हमारे संरक्षक के तौर पर रहे हैं उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुआ है प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुनीत राम साहू जी राजिम क्षेत्र में भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमने एक महान हस्ती खो दिया है जिन्होंने राजिम क्षेत्र में विकास का गंगा बहाया वे भाजपा के साथ-साथ साहू समाज के भी संरक्षक एवं कर्णधार रहे हैं उनके निधन से समाज एवं क्षेत्रवासियों को अपूरणीय क्षति हुआ है श्री पुनीत राम साहू जी के कार्य व्यवहार एवं मधुर वचन हम सबको प्रेरणा देती रहेगी शोक सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित साहू समाज राजिम भक्तिनमाता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू समाजसेवी चंद्रशेखर हरित जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव गोपाल गुप्ता आदि नेताओं एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने संबोधित कर उनके योगदान का बखान कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा में 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि स्वर्गीय आत्मा की शांति के लिए दिया शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू वरिष्ठ नेता भागवत हरित समाजसेवी डॉ चंद्रशेखर हरित पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू मुकेश गुप्ता ईश्वर साहू मंडल अध्यक्ष राजीम कमल सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू सोनकर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित पूर्व सरपंच फिंगेश्वर ओमप्रकाश बंछोर शरद चतुर्वेदी राजू साहू दशरथ सिन्हा मिंजून साहू लेखा महोबिया जिला संघचालक रूपेंद्र साहू साहू समाज पोखरा पर क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल साहू यादराम साहू मुकेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में दाह संस्कार एवं शोक सभा में उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए कार्यक्रम का संचालन ईश्वर साहू ने किया
Monday, January 16, 2023
Home
Unlabelled
राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पुनीत राम साहू जी का स्वर्गवास 15 जनवरी को हो गया जिसका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया गया
राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पुनीत राम साहू जी का स्वर्गवास 15 जनवरी को हो गया जिसका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया गया
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
