संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, April 8, 2023

संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

 

गरियाबंद /राजिम / भारतीय जानता पार्टी द्वारा 6 अप्रेल पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रेल बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जयंती तक पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन संगठन के अलग अलग मोर्चा के द्वारा मंडल एवं शक्तिकेन्द्र स्तर पर समाज के हर वर्ग के साथ संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक जागरूकता  एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गय रहा है जिसके तहत 6 अप्रेल को सभी बूथों पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया 7 अप्रेल को युवा मोर्चा के द्वारा स्वास्थ एवं स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया 8 अप्रेल को अजजा मोर्चा के द्वारा आत्म निर्भर भारत के तहत
युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूक करने का कार्यक्रम हुआ एवं किसान मोर्चा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आने वाले भविष्य को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने के विषय में किसानों के बीच संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रामकुमार साहू ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा की हमारा देश ऋषि और कृषि पर आधारित है हमारे पूर्वजों के पास कृषि के विषय में ज्ञान का भंडार हुआ करता था और उस आधार पर हि हम गौ माता आधारित खेती किया करते थे और स्वस्थ और खुशहाल जीवन हुआ करता था पर आज हम भौतिकता के दौड़ में अंधाधुंध
रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का प्रयोग कर अपने स्वास्थ के साथ तो खिलवाड़ कर हि रहे हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी मुसीबत पैदा कर रहे हैं जिसके बारे में हमें समय रहते चिंता करने की आवश्यकता है हमें अपने फसलों में कितना रासायनिक खाद का उपयोग करना है यह जानने के लिए मोदी जी के द्वार मृदा परीक्षण कार्ड योजना बनाया गया है जिसे हमें अपनाना होगा और उचित मात्रा में रासायनिक खादों का प्रयोग करते हुए भविष्य में गौ माता एवं प्राकृतिक आधारित जैविक खेती को अपनाना होगा,उक्त कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू जिलाा पंचायत सदस्य
चंद्रशेखर साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू मंडल महामंत्री चंदन साहू , मंडल उपाध्यक्ष निलेश्वरी साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाला साहू, महामंत्री द्वय चंद्रशेखर साहू,ज्ञानानंद साहू, हीरामनी साहू, मकसूदन साहू, डॉ दिलीप साहू, धनीराम साहू, फुलजी साहू, मनोज विश्वकर्मा,गोपी ध्रुव,बाबूलाल साहू,मदन साहू,लीलाराम साहू, दिलीप शर्मा,ईश्वर पटेल,बंशी साहू,सहित मंडल जिला के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं  क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने संगोष्ठी में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए !