मुड़तराई स्कूल में आठवीं के बच्चों को दी गई विदाई - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, April 9, 2023

मुड़तराई स्कूल में आठवीं के बच्चों को दी गई विदाई

गरियाबंद / राजिम  / कोपरा :- संकुल केंद्र कोपरा अंतर्गत मुड़तराई में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन शाला परिवार द्वारा किया गया जिसमें कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।कार्यक्रम में सबसे पहलले अतिथियों व शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था के प्रधान पाठक सेवाराम साहू ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। हम अपने बच्चों को शिक्षा देते हैं यह हमारे बच्चे शिक्षित होकर अपने माता पिता और क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राष्ट्र का नाम रोशन करें, जिससे हम लोग उनका नाम लेने में गौरव महसूस करें। शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष हुलासराम

साहू ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में भारतीय संस्कृति को सजाएं रखने के साथ-साथ बच्चों को सभी प्रकार की शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि बच्चे शिक्षित होने के साथ साथ संस्कारवान बन सकें और हमारी संस्कृति और सभ्यता कायम रखें। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों व शिक्षकों ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षकगण आशाराम साहू, द्विजराम जांगड़े,रूपेश वर्मा,शाला विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुरराम वर्मा, ललिता साहू, कुसुम साहू, लता साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।