गरियाबंद / छुरा / पांडुका :-प्रेदश में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा छतीसगढिया ओलंपिक प्रथम वर्ष के सफलता के बाद लगातार दूसरे वर्ष में भी छतीसगढिया ओलंपिक का शुभारंभ मुरमुरा में गया।जिसका उद्देश्य प्रति व्यक्ति में खेल भावना को जागृत करने और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो को आगे बढ़ना हैं। मुरमुरा जोन के अंतर्गत ग्राम मुरमुरा, सांकरा,फुलझर, तौंरेगा, गयडबरी,गड़ाघाट,तौंरँगा,रजनकटा, अतरमरा आदि ग्राम के खिलाड़ियों के द्वारा अपने पुराने खेलों को आगे बढ़ने का काम रही हैं। छत्तीसगढ़ के पुराने रीति रिवाज को नई पहचान दी है। आज हर कोई पारंपरिक तरीके से तीज तिहार हरेली मना रहे है। आम से लेकर खास आदमी भी अब बासी संग चटनी के लुफ्त उठा रहे हैं। फुगड़ी गेड़ी भौंरा बांटी के अलावा अन्य खेल को अब बच्चे खेलने लगा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत मुरमुरा श्रीमती सरपंच दशोदा ध्रुव, ग्राम पंचायत सचिव सुरेश साहू ,नारद यादव,खेलु साहू, प्रभु साहू,युवराज ध्रुव, पालचंद साहू, भूपेंद्र साहू, राहुल साहू, विक्की साहू,बेदप्रकाश साहू,संतोष साहू, एवं आस पास के सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित रहे
