पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रेषित की बधाई और शुभकामनायंे - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, July 29, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रेषित की बधाई और शुभकामनायंे

गरियबांद / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह को पुनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन उन्हे बधाई प्रेषित की है। मेमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से छत्तीसगढ़ के गौरव की बात है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। नई राष्ट्रीय टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होने अपने 15 साल के कार्यकाल मे कुशल प्रशासन और दूरगामी सोच से भय, भुख, आंतक से

जुझ रहे छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनो बदली थी। गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने शासन की योजना के माध्यम से अनेको जनकल्याणकारी योजना और कार्य हुए। इसके साथ ही कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में उन्होने भाजपा को मजबुती देते हुए नई शिखर तक पहुॅचाया है। प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि आगामी समय मे उनके नेतृत्व मंे छत्तीसगढ़ मे फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम रचेगा।