विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ डाले वोट, नए मतदाताओं ने सेल्फी जोन में लिए सेल्फी - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, November 18, 2023

विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ डाले वोट, नए मतदाताओं ने सेल्फी जोन में लिए सेल्फी

कोपरा आंचल  में 84.56  प्रतिशत हुआ मतदान

 गरियाबंद /राजिम / कोपरा - प्रदेश के दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राजिम विधानसभा में मतदाताओं ने अपना विधायक चुनने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत कोपरा में विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह रहा। जहां 85.57 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर 5 बजे वोट डाले गए। कुछ बूथों में भीड़ ज्यादा होने के कारण देर शाम तक मतदान किया गया। मतदाता सुबह 8 बजते ही वोट डालने मतदान केंद्र पहुचने लगे। जो दोपहर होते तक सभी

मतदान केंद्रों में काफी भीड़ लग गई। अनेक बूथ केंद्रों में भीड़ ज्यादा होने के कारण मतदाताओं को केंद्र के बाहर लाइन में लगना पड़ा। अनेक बूथों में भीड़ ज्यादा होने के कारण मतदाताओं ने देर शाम तक वोट डालने लाइन में लगे रहे। वही, अनेक बूथों में 3 बजे के बाद भीड़ कम हुई। विधानसभा चुनाव के दौरान अंचल के गांवों में मतदान कार्य शांती पूर्ण सम्पन्न हुआ। चुनाव में वोट देने आए नए मतदाताओ ने वोट देने के बाद खुशी जाहिर करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदान केंद्र के बाहर बनाये गये सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर अपने


वाट्सअप ग्रुप में पोस्ट करते रहे। इस सेल्फी जोन में बुजुर्ग वर्ग भी फोटो खिंचवाने से अपने आप को नही रोक सके। कोपरा के मतदान केंद्र मे अपना पहला मत देने पहुंचे नए मतदाताओं में भारी उत्साहित देखे गए। पूछने पर नए मतदाताओं ने बताया कि आज हम अपना पहला मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मताधिकार को लेकर हम काफी उत्साहित थे। वही, चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से कराने पुलिस फोर्स के साथ स्कूल में अध्ययनरत स्काउट गाइड व एनसीसी के छात्र-छात्राएं सहयोग किया।