आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आईटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, November 18, 2023

आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आईटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई

 


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आईटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई

गरियाबंद, जिले में प्रजातंत्र के महापर्व में मतदान कराकर वापस लौट रहे मतदान दल पर माओवादियों द्वारा कायराना पूर्वक हमला किया गया जिसमे भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान जोगिंदर सिंह आई ई डी ब्लास्ट के चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त कर सर्वोच्च बलिदान देकर मतदान दलों के साथ ई वी एम मशीन को बचाया । इनके इस वीरता पूर्वक बलिदान को नगर के पत्रकारों, प्रेस क्लब,पत्रकार संघों ,नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षदों सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकों ,व्यवसायियों ने तिरंगा चौक पर शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद के सम्मान में वीर शहीद जोगिंदर सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए ।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेश तिवारी ,कोषाध्यक्ष नंदकिशोर फुलझेले, वरिष्ठ नागरिक साबिर भाई ,नरेंद्र देवांगन,नंदास्वाम,हरीश भाई ठक्कर,,ऋतिक सिन्हा,छगन यादव विजय सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू,महेंद्र सहिस,रमेश देवदास, राधेश्याम सोनवानी, शिव भीलेपरिया रितेश यादव,किशन नागेश,, दीप सिन्हा,दर्शाना शर्मा,विद्र्स शर्मा,कादर हिंगोरा सहित सैकड़ों लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया ।