गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- अरविंदो सोसायटी द्वारा शून्य निवेश नवाचार गतिविधियों के तहत रोल मॉडल स्कूल के रूप में चयनित शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में श्री अरविंदो सोसायटी के राज्य कोऑर्डिनेटर अनीस मौनस का आगमन हुआ।अनीस मौनस द्वारा कक्षा पहली से पाँचवी तक के बच्चों को कक्षा के स्तर अनुरूप प्रोजेक्ट देकर हल करने के तरीके को बहुत ही सरल एव सहज ढंग से बच्चों को बताया गया।जिसमें गणित,पर्यावरण, अंग्रेजी एवं हिंदी के विभिन्न गतिविधियों को क्रिया कलाप के द्वारा समझाया गया।जैसे जीव जंतु,पेड़ पौधे, पालतु एवं जंगली जानवरों, फल,फूल,कलेण्डर देखने जन्मदिन को कैसे याद रखे ,गुणा, भाग,जोड़ना, घटाना ,घड़ी देखना आदि गतिविधियों को कराकर ज्ञान को कैसे बाहरी वातावरण से जोड़ सकते है इसको बहुत ही रोचक अदांज में बच्चों को समझाया गया ताकि बच्चे भी सहजता के साथ सीख सके।प्राथमिक शाला भेंडरी के सभी कक्षाओं के बच्चों के स्तर को अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त किए । प्रोजेक्ट कार्य के माध्यम से ज्ञान को बाहरी वातावरण से जोड़ने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक गण लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू ,बालकेबिनेट से उत्साहित बच्चे रूपेंद्र साहू,देवव्रत साहू,करण साहू,सनत साहू,रणवीर साहू,लुप्तांजली गोस्वामी,दिव्या साहू,हर्षिता साहू,लक्ष्मी साहू,यामिनी चंचल साहू,युस्मिति साहू,हेमलता साहू,तृषा साहू सहित सभी ने सहजता पूर्वक उत्तर दिया। उपस्थित101बच्चों का सहभागिता रहा।
Wednesday, November 22, 2023
Home
Unlabelled
श्री अरविंदो सोसायटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँचे
श्री अरविंदो सोसायटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँचे
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
