कलेक्टर श्री छिकारा ने ग्राम पोंड के अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्जित कर दी श्रद्धांजलि - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 25, 2023

कलेक्टर श्री छिकारा ने ग्राम पोंड के अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्जित कर दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद 25 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पोंड के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अटल चौक पर श्री बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रिय राजनेता रहे हैं। उनका निर्विवाद राजनैतिक जीवन सभी के लिए


प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर श्री छिकारा ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता हेतु सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन जिले के विकास और जिलेवासियों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर और गंभीर है।

इस अवसर कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री छिकारा जिला गरियाबंद, सीईओ मैडम जिला पंचायत गरियाबंद, सीईओ सर जनपद पंचायत छुरा, जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा, ग्राम पंचायत पोंड से सरपंच,सचिव, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए