पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 25, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस


अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा मूल्यो पर आधारित राजनीति की - श्रीमती चद्रिका

दुर्ग -  जिला महीला मोर्चा के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर गांव के अटल चौक में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। 

इसके बाद भारती जनता पार्टी के महिला मोर्चा  मंत्री श्रीमती चंद्रीका साहू, ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान कवि, लेखक और कुशल राजनीतज्ञ थे। उन्होंने हमेशा मूल्यों की राजीनिति की। गांव, गरीब, किसान के विकास की चिंता की। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। भारत को जोड़ने और संगठित करने का प्रयास किया। देश को साँस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा मे आगे बढ़ाया। आज गर्व है कि देश उनके जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में माना रहा है। हमे अटल जी के सोच और विचार की आत्मसात करने की जरूरत है।

सुशासन आए ये अटल जी सोच थी, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह कल्पना पूरे होते नजर आ रही।

इस अवसर पर गांव गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।