जवाहर नवोदय विद्यालय की 6वी कक्षा प्रवेश कोचिंग केंद्रभेंडरी का संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा ने किया अवलोकन
गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत दिसंबर माह के चतुर्थ शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं बचाव जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा सुरक्षित शनिवार के तहत यूनिसेफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा एवं बचाव से सम्बंधित वीडियो बच्चों को दिखाया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ शिक्षक टीकूराम ध्रुव द्वारा सड़क सुरक्षा एवं बचाव पर देखें वीडियो के आधार पर बच्चों के साथ चर्चा परिचर्चा कर सड़क सुरक्षा एवं बचाव प्रमुख उद्देश्यो को बताया गया।हमेशा रोड को पार करने के लिए बड़े लोगो का सहारा ले,यदि बड़े लोग आसपास नही हो तो रोड पार करने से पहले अपने दाएंऔर बाये देखे और सुनिश्चित करे कि नजदीक में से कोई वाहन ना जा रहा हो।जेब्रा क्रासिंग का इस्तेमाल करे ट्रैफिक नियमों और संकेतो का पालन करे,सड़क के बाएं और चले एवं सभी सड़क चिन्ह का अनुपालन करे।रेलवे फाटक पार करते समय रेलवे लाइन को दोनों तरफ देखकर ध्यान से पार करें, दो पहिया वाहन में बच्चों को यात्रा कराते समय इस चीज का ख्याल रखे कि बच्चे सोए ना।बच्चों को रास्ते मे नही खेलना चाहिए किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर का पता ना बताए।किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गईं वस्तु को ना खाएकी जानकारी विस्तार पूर्वकर बताकर बच्चों को समझाया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच मोहनलाल साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए कहा की बच्चों आप लोग अच्छा से पढ़ाई कर उच्च पदों पर आसीन होकर अपने माँ बाप एवं गांव का नाम रोशन करो जबतक आप सभी का उम्र 18 वर्ष की न हो जाए तब तक मोटरसाइकिल ना चलाए एवं पिताजी बड़े भैया को समझाए की हेलमेट का उपयोग हमेशा वाहन चलाते समय प्रयोग करे। तिराहा, चौराहा पार करते समय ध्यान रखे ट्रैफिक सिग्नल लाइट का देखकर पार करें, वाहन धीरे चलाये दुर्घटना से देर भली । प्रेरित किया और कहा कि" विद्या व्यक्ति द्वारा कमाया हुआ वह धन है जिसका कभी बटवारा नही हो सकता। शासन के योजनाओं का भरपुर लाभ लो अच्छा से पढ़ाई करो यही मेरी शुभकामना है।साथ ही सुपर शनिवार के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित संकुल स्तरीय कोचिंग सेंटर में आज भेंडरी से उपस्थित 14 एवं पंडरीतराई 02 कुल 16बच्चों का मॉक टेस्ट लिया गया जिसमे दिव्या साहू ने प्रथम,हर्षिता साहू ने द्वितीय एवं लक्ष्मी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया शेष बच्चों स्तर औसत रहा। जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश एवं जिला शिक्षाधिकारी रमेश निषाद,डी एम् सी के एस नायक,जिला नोडल अधिकारी,मनोज केला,बी ई ओ रामेन्द्र जोशी ,बी आर सी टिकेन्द्र यदु के आदेशानुसार संकुल केन्द्र लोहरसी के सभी प्राथमिक शालाओं मे सोमवार से शुक्रवार तक नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए कोचिंग सेंटर की शुरुवात किया गया।तथा सुपर शनिवार के तहतदिसम्बर माह के चौथे शनिवार को संकुल केन्द्र लोहरसी में संचालित कोचिंग सेंटर प्राथमिक शाला भेंडरी का अवलोकन करने संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा पहुँचे एवं बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछकर मॉक टेस्ट की जानकारी लिया गया।आज कोचिंग केंद्र में मॉक टेस्ट के पूर्व माध्यमिक शाला नवीन लोहरसी गणित विषय के शिक्षक तातू राम साहू द्वारा साधारण ब्याज,ऐकिक नियम,औसत,अनुपात समानुपात,भिन्न,लघुत्तम समापवर्तक सहित विभिन्न गणितीय संक्रिया, मानसिक योग्यता, आकृति पहचान ,अपठित गद्यांश,आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर बच्चों को समझाया गया।शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित कोचिंग केंद्र में संकुल संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा,भागचंद चतुर्वेदी, रेखराम निषाद,टीकूराम ध्रुव, लालजी सिन्हा, प्रदीप कुमार साहू,परमानन्द ध्रुव कोचिंग क्लास में उपस्थित रहे।

