आज 10 जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, January 10, 2024

आज 10 जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया


गरियाबंद /राजिम/ कोपरा :- 10 जनवरी 2024 की शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में विश्व हिंदी मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजा अर्चना कर प्रधान पाठक एवं सभी शिक्षकों द्वारा किया गया।हिंदी भाषा के सम्बंध में संस्था के प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा "हिन्दीअपनी राष्टभाषा ,हिन्दीअपनी शान है  कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को बच्चों को बताया । हिंदी हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा है हमे अपने घर पर हिन्दी भाषा का अधिक


उपयोग कर बात चीत करना चाहिए।शिक्षक रेखराम निषाद द्वारा हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए व्यंजन एवं स्वर के उच्चारण को शुद्धता के साथ कैसे करे विस्तार पूर्वक समझाया गया।शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर हमारे देश की राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व को अवगत कराते हुए वर्ण, अक्षर,शब्दों के सम्बंध में बहुत ही सारगर्भित जानकारी बच्चों को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार साहू द्वारा किया।विश्व हिंदी भाषा दिवस कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय में अध्ययनरत  कक्षा 4थी के छात्र टुकेश्वर यादव का जन्मदिन मनाकर कलम एवं पुष्प भेटकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में सभी बच्चों का जन्मदिन उनके
जन्मदिन पर मनाया जाता है जिसका अच्छा परिणाम मिल रहा है सभी बच्चों को अपना जन्मदिन दिन याद रहता है।कार्यक्रम में बालकेबिनेट के सदस्य रूपेंद्र साहू,रणवीर साहू दिव्या साहू,युस्मिति साहू,हर्षिता साहू,लुप्ताजंली गोस्वामी, कुणाल सेन,देवव्रत साहू,करण साहू सहित आज उपस्थित 94 बच्चों का सहभागिता रहा।