छत्तीसगढ़ की टूटी नाव चलाने पायलट बुलवाई है कांग्रेस ने - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, January 12, 2024

छत्तीसगढ़ की टूटी नाव चलाने पायलट बुलवाई है कांग्रेस ने

गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- और यह भी वह पायलट है जो अपने राज्य में कई बार उड़ते प्लेन को खींचकर पटक चुकी है, उक्त बातें एक बयान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अब अपने बागी नेताओं पर ही भरोसा रह गया है। जिन शैलजा के बागी तेवर से हरियाणा डूबा पहले उन्हें यहाँ बुलाया गया और फिर जिस पायलट से राजस्थान "क्रेश" हुआ ,उन्हें बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ के बागियों  सम्हाले अब अन्य राज्य के बागी बुलाये जा रहे हैं। इससे कांग्रेस के कुछ भी भला नही होगा

 श्रीराम मंदिर  प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तय कर लिया है कि वह प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने कहा ,अब छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बताएं कि उनकी आस्था सोनिया दाई पर है कि प्रभु श्री राम पर।

छत्तीसगढ़ के आम कांग्रेसियों का आस्था भांचा श्रीराम के साथ है अतः शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार प्रभु श्रीराम के अपमान को देखते हुए कांग्रेस छोड़ देना चाहिए और श्रीराम के शरण मे चले जाना चाहिए।

 अब तो यह भी सिद्ध हो गया कि 22 जनवरी को जब पूरा देश दीपावली मनाएगा, देश का कोना कोना दीपों की रौशनी से जगमग होगी तब कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अंधकार में डूब रहेगा। राम मंदिर विरोधियों को एक अंतिम अवसर मिला था इसे भी इन्होंने खो दिया।