विधायक रोहित साहू के प्रयास से पांच साल बाद राजिम क्षेत्र के किसानो को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 23, 2024

विधायक रोहित साहू के प्रयास से पांच साल बाद राजिम क्षेत्र के किसानो को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी

45 गांव के लगभग 7500 एकड़ में पहुॅचेगा पानी, 30 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभाविंत  

विधायक रोहित ने जताया सीएम विष्णु देव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप का आभार 

गरियाबंद - राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयास से पांच साल बाद राजिम विधानसभा क्षेत्र के हजारो किसानो को रबी फसल के लिए सिंचाई से पानी मिलेगा। किसानों के इस मांग को पूरा करने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत थे। हाल में उन्होने सीएम विष्णुदेव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से भी इस संबंध में मुलाकात थी। उनके प्रयास से राजिम विधानसभा क्षेत्र के 45 गांवों के लगभग 7500 एकड़ खेतो में इसी सीजन से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे करीब 30 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। 

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में किसानो के सुविधा को देखते हुए रबी फसल के लिए बांध का पानी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, सिंचाई विभाग के ई एस बर्मन सहित सभी अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक साहू ने जिला प्रशासन को रबी फसल सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसानों को समय से पानी मिले इसके अनुरूप सिंचाई विभाग जल आपूर्ति करें। साथ ही उन्होने किसानों को दलहन तिलहन फसल लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वही कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को जल छोड़ने की सूचना गांवों में मुनादी के माध्यम से देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित सिंचाई विभाग और जिला जल उपयोगिता समिति के सदस्यगण शामिल हुए।

बाक्स में - बैठक के बाद विधायक रोहित साहू ने बताया कि पांच साल से किसान रबी फसल के लिए पानी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होने मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से मुलाकात की थी। उनके द्वारा किसानो के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बैठक में सिकासार जलाशय सहित अन्य जलाशय से किसानो को पानी देने का निर्णय लिया है। 25 जनवरी से कुकदा पिकअप वियर समेत अन्य जलाशय से पानी छोड़ने का शुभारंभ किया जाएगा। इससे जिले के 70 गांव के 9000 एकड़ सिंचित होंगे। करीब 50 हजार किसान लाभाविंत होंगे। पानी छोड़े जाने के लिए उन्होने सीएम विष्णुदेव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप का किसानो की ओर से आभार भी जताया। 

बा

क्स में -  वृहत योजना अंतर्गत सिकासार जलाशय पैरी दांयी मुख्य नहर तथा जोगीडीपा माइनर, खड़मा जलाशय, आमानाला, कोटरीनाला, तौरंेगा, बोरिद, गुण्डरदेही, गनियारी जलाशय आदि से छुरा क्षेत्र के पाण्डुका, रजनकट्टा, सरकड़ा, कुकदा, पोड़, कुटेना, खडमा, अमेठी, परसदाखुर्द, वही फिंगेश्वर क्षेत्र के खट्टी, आसरा, अतरमरा, कुम्हरमरा, मोहतरा, मुरमुरा, फुलसर, तर्रा, सुरसाबांधा, कसेरूडिह, ध्रुरसा, जमाही, छुईया, चरौदा, फिंगेश्वर, परसदाकला, बेलर, बोड़की, फुलझर, पतोरी, घोघरा, जोगीडीपा, सड़कड़ा, गनियारी, गुण्डरदेही, सांकरा, गाड़ाघाट, रेवली, परतेवा, श्यामनगर, घुमा, लफंदी, बेलटुकरी, किरवई सहित अन्य गांवो को पानी मिलेगा।