पांडुका चारों धाम चौंक में व्यापारियों द्वारा भोग भण्डार का आयोजन। - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 23, 2024

पांडुका चारों धाम चौंक में व्यापारियों द्वारा भोग भण्डार का आयोजन।

गरियाबंद / पांडुका -प्रभु राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज पूरा पाण्डुका राम मय हो गया। इस अवसर पर गाँव के सभी चौक चौराहों को भगवा ध्वज एवं तोरण से सुसज्जित किया गया था।वहीं आज सभी मुख्य मंदिर में भजन कीर्तन से गुंज रह हैं।इसके साथ ही आज जगह-जगह मानस मंडलियों द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया जा रहा था।आज सुबह से ही राज जानकी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। आस्था और उल्लास के साथ स्कूली बच्चें, गायत्री

परिवार,सभी धर्म प्रेमी जय श्री राम के नारा लगाते हुए दिखे।कल भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गयी। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने भी परंपरागत पीले वस्त्र धारण करके मन्दिर पहुंच थे।गॉव में जगह-जगह,वह चौंक में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधे प्रसारण की व्यवस्था से भक्त गण आनंद ले रहे थे।जहां इस धार्मिक एतिहासिक क्षंण का साक्षी बनने के लिए राम भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।गॉव के मंदिर प्रागंण को रंगोली से सजाया गया था।साथ ही मन्दिर परिसर पर क्रम से रामचरित मानस का पाठ किया गया।
नागरिकों ने रामलला प्राणं प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में घर-घर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।इस अवसर पर मां शीतला मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।सभी धर्म प्रेमी जय श्री राम बोलते दिखे।चारों धाम चौंक राम मय से भरा रहा।व्यपारियों के द्वारा चौंक में भोग भंडारा किया गया था।मंदिर परिसर को भी जय श्री राम के नामों पर दीपक जलाकर सजाया गया था।इस अवसर राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू, संजू साहू,महेंद्र साहू,कृष्णा साहू, जित्तु साहू , बसंत साहू मनोज साहू,युवराज साहू, पोखराज साहू, कामन्ता सिन्हा,पोखन साहू, दुष्यंत साहू,दौलत साहू , गिरधर साहू,लक्की साहू, शिवम साहू, लक्ष्मण साहू आदि।