
गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- भगवान श्रीराम जी की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अंचल अनेक गांवों में महोत्सव जैसा वातावरण रहा। समीपस्थ ग्राम मुड़तराई में सोमवार को रामोत्स्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। जगह-जगह हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं घरों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। राम नवमी के अवसर पर कोतवाली परिसर में हवन और पूजन किया गया। ग्राम के ह्रदय स्थल पर स्थित हनुमान मंदिर के पास ग्रामवासियों तथा पहल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में खीर पूड़ी व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ग्रामवासियो ने भंडारे पर प्रसाद ग्रहण किया।इसके पूर्व ग्राम में महिलाओं द्वारा घर घर से कलश एकत्र कर कलश यात्रा का गाँव में भ्रमण कराया गया जिसमें ग्रामवासी शामिल रहे। इस दौरान ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तोरनलाल ध्रुव,कूर्मि समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा, पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू, उपाध्यक्ष धनेस विश्वकर्मा, पिंटू वर्मा, कोमल वर्मा, लक्ष्मण सिन्हा, छबि ध्रुव, घनश्याम विश्वकर्मा, मौसमी ध्रुव, धरमीन ध्रुव, मधु वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
