भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने किया कारसेवक राधेश्याम सोनी का सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, January 22, 2024

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने किया कारसेवक राधेश्याम सोनी का सम्मान

गरियाबंद - सोमवार को भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने 1990 और 1992 में मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पहुंचकर सहयोग प्रदान करने वाले कारसेवक राधेश्याम सोनी का शाल श्रीफल भेंट कर राजिम में सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, ज्ञानानंद साहू , अजय रोहरा, आशीष पांडे भी मौजुद थे।