भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु 21 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, February 26, 2024

भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु 21 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गरियाबंद 26 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय सीएमओ को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उन्होंने थलसेना में ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए जनपद पंचायतों को 70-70, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को 20-20 एवं अन्य सभी विभाग प्रमुखों को 10-10 पात्र युवाओं का थल सेना भर्ती हेतु पंजीयन कराने को कहा गया है। संबंधित अधिकारी अग्निवीर भर्ती थलसेना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।