गरियाबंद /भाजपाइयों ने सुना मोदी के मन की बात भाजपा मंडल फिंगेश्वर के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का प्रसारण सुना जिसमें प्रमुख रूप से जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू कैलाश गुप्ता किसान मोर्चा के महामंत्री भुवन लाल साहू जिला युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेमलाल टोडर खुमेश साहू रेखु राम साहू चंदन साहू हरि साहू बबलू साहू वैभव सोनी विवेक दुबे राजू यादव जीवन दलवानी साहूकार साहू सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने मोदी के मन की बात सुनकर प्रसन्न एवं उत्साहित हुए मोदी जी का मन के बात सुनने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा कि मोदी जी के मन की बात बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक तथा जीवन को मार्ग प्रशस्त करने वाला ज्ञानवर्धक बातें रहा सभी क्षेत्रों का ज्ञान मोदी जी के माध्यम से सुनने को मिला
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामू राम साहू ने मोदी के मन की बात का प्रसारण सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 110 एपिसोड का प्रसारण हुआ प्रधानमंत्री ने बताया कि 8 मार्च को नारी दिवस मनाया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि गांव-गांव में नमो डोम दीदी चर्चा हेतु बनाया जाएगा प्रधानमंत्री ने मातृ शक्ति के विकास पर चर्चा किया और कहा कि नारी दिवस में नारी शक्ति को नमन करने का अवसर होता है उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रतिभा दिखाने हेतु युवाओं को आगे आने का भी आह्वान किया श्री साहू ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी का मन की बात का यह एपिसोड हर वर्ग युवा महिला एवं अन्य सभी वर्गों के लिए अत्यंत ही प्रेरणादाई और मनुष्य को विकास हेतु मार्गदर्शन देने वाला रहा है मोदी जी की प्रेरणा विकसित भारत का है जो 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हुआ श्री साहू ने मन की बात सुनने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है
