जिले में महतारी वंदन योजनान्तर्गत एक लाख 84 हजार से अधिक आवेदन हुए जमा ग्राम पंचायतों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अनन्तिम सूची प्रकाशित हितग्राही विभाग के लिंक पर घर बैठे सूची में देख सकते हैं नाम - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, February 25, 2024

जिले में महतारी वंदन योजनान्तर्गत एक लाख 84 हजार से अधिक आवेदन हुए जमा ग्राम पंचायतों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अनन्तिम सूची प्रकाशित हितग्राही विभाग के लिंक पर घर बैठे सूची में देख सकते हैं नाम


गरियाबंद, 25 फरवरी 2024/ जिले में महतारी वंदन योजना के तहत एक लाख 84 हजार 76 आवेदन पत्र जमा हुए हैं,उक्त प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया सम्बन्धित ग्राम पंचायतों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त सूची देखी जा सकती है।  
       ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अषोक पाण्डेय ने इस बारे में बताया कि हितग्राहियों को सूची में नाम देखने की सुविधा हेतु विभाग द्वारा लिंक https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status तथा  https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/antrim-suchi जारी किया गया है, जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालकर अपने आवेदन पत्र की स्थिति स्वयं घर बैठे भी देख सकते हैं।