अंचल के वरिष्ठ जनों का हुआ भाजपा प्रवेश भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी - डॉ रामकुमार साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, February 5, 2024

अंचल के वरिष्ठ जनों का हुआ भाजपा प्रवेश भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी - डॉ रामकुमार साहू

गरियाबंद / राजिम :- भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के अंतर्गत गांव गांव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा अनुरूप पूरे देश के विभिन्न ग्रामों में गांव चलो अभियान का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें गांव के सामाजिक प्रमुख जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की बहनें, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करके केंद्र एवं राज्य  सरकारों की जनकल्याणकारी योजना के विषय में चर्चा करना और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक वातावरण तैयार करने का काम पार्टी संगठन की कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत गांव के समाज प्रमुख को पार्टी विचारधारा में जुड़ने का भी आहवान किया जा रहा है इस तारतमय में भाजपा मंडल राजिम में भी  सेवानिवृत्ति शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने पार्टी के नेतृत्व एवं विचारधारा से प्रभावित होकर के पार्टी प्रवेश करने का निर्णय लिए हैं जिसमे मुख्य रूप से अशोक मिश्रा समाजसेवी शिक्षाविद् सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, मोहन लाल साहू  सेवानिवृत वरिष्ठ सचिवालय, गिरीश यादव समाजसेवी, 

कुलेश्वर साहू  समाजसेवी ,खुमान साहू  समाजसेवी ,संस्कार मिश्रा  पुरोहित,हेम कुमार साहू सेवानिवृत प्रधानध्यापक ,अवध राम साहू सेवानिवृत प्रधानाध्यापक,गब्बू पारकर सेवानिवृत शिक्षक , ओंकार प्रसाद शुक्ला सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जो मंडल बैठक में आकर के वरिष्ठो की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किए , इन सभी का  तिलक लगाकर  स्वागत करके प्रवेश दिलाया गया , उक्त अवसर पर डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम से ही चुनाव जीतते आ रही है लोकसभा के चुनाव में भी हम छत्तीसगढ़ से 11 सीट जीतेंगे, उक्त अवसर पर  प्रमुख रूप से डॉ रामकुमार साहू पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा , संजीव चंद्राकर ,  ओमप्रकाश आडिल,तुषार कदम,पूरन यादव, सोमप्रकाश साहू, आशीष शिंदे, रिकेश साहू, तुलाराम साहू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, ज्ञानानंद साहू किसान मोर्चा महामंत्री उपस्थित रहे साथ ही मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे