गरियाबंद / शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न हुई। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों के रूप में इन विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।महाविद्यालय में निबंध, वाद विवाद ,रंगोली, साक्षात्कार ,सामान्य ज्ञान, व्यंजन प्रतियोगिता जैसी कई प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया ।इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे ,निबंध प्रतियोगिता -प्रथम सोनिका दिवाकर बीएससी थर्ड ईयर,द्वितीय कुमारी दामिनी साहू तृतीय कुमारी साक्षी शर्मा रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओंकार साहू ,द्वितीय
चंदन कश्यप ,तृतीय कुमारी सोनिया सोनी ने प्राप्त किया।रंगोली में प्रथम स्थान कुमारी गामिनी तारक बीकॉम थर्ड ईयर, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कामेश्वरी धीवर व रूपाली बीकॉम सेकंड ईयर, तृतीय कुमारी मानिका निषाद बी ए सेकंड ईयर रहे ।साक्षात्कार प्रतियोगिता में प्रथम पन्नालाल ध्रुव एमएसडब्ल्यू ,द्वितीय देवनंदिनी साहू बीएभाग 1, तृतीय दामिनी साहू बीएससी थर्ड ईयर ने प्राप्त किया। है व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मंजूलता जांगड़े ,द्वितीय कुमारी शिवानी तारक, तृतीय कुमारी नीलम सोनकर को प्राप्त हुआ। रील मेंकिंगकंपटीशन में कुमारी खुशबू बंजारे बीएससी थर्ड बायो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय जियेंदृ यादव बीकॉम फर्स्ट ईयर, तृतीय स्थान पर कुमारी सोनिका दिवाकर बीएससी थर्ड बायो ने प्राप्त किया। मंच संचालन प्रतियोगिता में ओंकार साहू प्रथम स्थान, सूरज साहू द्वितीय स्थान और सोनिका दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। कबाड़ से जुगाड़ इस प्रतियोगिता में तनु साहू बीएससी थर्ड ईयर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर कविता साहू पीजीडीसीए ,द्वितीय स्थान पर मुस्कान महानिक बीएससी सेकंड ईयर ,तृतीय स्थान पर सुमन सोनकर बीएससी थर्ड ईयर रही। सामान्य ज्ञानप्रतियोगिता में प्रथम पुखराज साहू एम ए हिंदी फर्स्ट सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर कुमारी दामिनी साहू बीएससी थर्ड बायो और तृतीय स्थान पर फमेश्वरी यादव बीएससी फर्स्ट ईयर रहे।इन सभी गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने में सहायता मिलती है ।इन प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर एमएल वर्मा सर के मार्गदर्शन में एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभारी प्रोफेसर श्वेता खरे द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।Tuesday, February 6, 2024
Home
Unlabelled
शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न
शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu



