गरियाबंद :- संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड का आयोजन धमतरी में किया गया जिसमें तीन जिले गरियाबंद धमतरी बलोदा बाजार के लगभग 394 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इसमें गरियाबंद से 60 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर गरियाबंद के 6 मॉडलों का चयन हुआ। शासकीय हायर सेकंडरी कन्या शाला की दो छात्राएं गौरी व जिज्ञासा,खड़मा हायर सेकेंडरी स्कूल की कुमारी निमा,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमहार की रश्मि देवांगन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रा से मनीष मरकाम तथा व्यास पब्लिक स्कूल पांडुका से यशिता का चयन हुआ है। यह सभी बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल का प्रदर्शन राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शित करेंगे। इसके चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक, सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह, जिला समन्वयक विज्ञान आई पी साहू,जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने बधाई दी।इस प्रतियोगिता में कुल 394 मॉडल का प्रदर्शन किया गया,जिला गरियाबंद से 60 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिला स्तर पर कुल 81 मॉडल का चुनाव हुआ था जिसमें कुछ मॉडलों का प्रदर्शन नहीं कर पाए। प्रतियोगिता में मार्गदर्शन हेतु शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका प्रमुख रही। शिक्षक सतीश मालवीय, अनिल मेघवानी,सतीश तिवारी, वंदना देवांगन टिकेंद्र नाग, माधुरी चक्रधारी, सुदामा लोधी,ओमप्रकाश साहू, चेतन कंवर नीति दुबे,श्वेता साहू सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहे। जिन मॉडलों का चयन हुआ वह बहुत ही नया तथा आगामी भविष्य में एक सहयोगात्मक रूप प्रदान करेगा।इलेक्ट्रॉनिक कारपेट जो भविष्य में लोगों का वजन बीपी और अन्य सुविधाएं प्रदान करता है। वॉटर अलार्म मॉडल आर्मी सेफ्टी प्रोजेक्ट जिसमें केवल वह दरवाजा आर्मी के जवान के प्रवेश पर ही ओपन होगा, रोटी बेलने की मशीन मेकिंग ऑफ न्यू टीवन्स कूलर और मॉस्किटो रिप्रेजेंट बाई काऊ डंक आदि मॉडलों का प्रदर्शन राज्य स्तर पर हुआ। यह सारे मॉडल का प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया जाएगा जो की आने वाले भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।जिला गरियाबंद से लगातार विगत चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर मॉडलों का चयन होता आया है।गरियाबंद से इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जिले का छात्र केशव साहू का चयन जापान के लिए किया गया था और राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिकों के अपने मॉडलों का प्रदर्शन कर चुका है। इस पर गरियाबंद जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडलों से विज्ञान के क्षेत्र में नाम रोशन किया है।
Monday, February 12, 2024
Home
Unlabelled
संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में गरियाबंद के छह मॉडलों का राज्य स्तर पर चयन
संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में गरियाबंद के छह मॉडलों का राज्य स्तर पर चयन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
