गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- केंद्र एवं प्रदेश संगठन के निर्देश में भारतीय जनता पार्टी के राजिम भाजपा मंडल द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक गांव की जिम्मेदारी सौंपा गया हैं।संगठन के निर्देश पर आज लोहरसी शक्ति केन्द्र संयोजक चंदन साहू एवं तर्रा शक्ति केन्द्र प्रभारी कमलेश साहू ने सहसपुर पहुंच कर गॉव चलो अभियान की शुभारंभ किया।लोहरसी में चंदन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनना हैं।देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में सौंपना हैं।प्रधानमंत्री की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ जनता को मिले।यह हमारा उद्देश्य हैं।वहीं सहसपुर में कमलेश साहू ने कहा कि कोरोना कॉल में भी मुक्त अनाज का लाभ मिला हैं।आज भी यह योजना चालू हैं।मोदीजी ने हम सबको कोरोना का टीका भी लगवाया हैं।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ भी आप सभी जनता को मिलेगा।इस योजना से जितने भी कारीगर हैं।उसे योजना का लाभ मिलेगा।प्रधानमंत्री आवास योजना में भी गरीबों को पक्का मकान मिलना चालू हो गया हैं।पूर्व कांग्रेस सरकार में जनता प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भटक रहे थे।लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही विष्णु देव साय की सरकार ने प्रथमिकता से लिया और योजना चालू हो गया।हम सब कार्यकर्ताओं को एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं।गाँव चलो कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को मिले हर योजनाओं का लाभ गॉव से ही विकास की शुरुवात होती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित , गोपी राम ध्रुव , लालाराम साहू ,धनीराम साहू , खिलेश्वर गोस्वामी ,पोखन साहू , दिलीप शर्मा , ईश्वरी पटेल ,पुराण लाल साहू , हलधर पटेल , लोकेश साहू ,परमेश्वर साहू आदी उपस्थित थे
Tuesday, February 13, 2024
Home
Unlabelled
गांव चलो अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न शक्ति केंद्र लोहर्सी में
गांव चलो अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न शक्ति केंद्र लोहर्सी में
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

