शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, March 23, 2024

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

"पांचवी के विद्यार्थियों को दी गई बिदाई"

"घर पर नियमित अध्ययन कर तो सफलता प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता -चतुर्वेदी"

 गरियाबंद / छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम 4.0 माह मार्च के गतिविधिया भाषीय एवं गणितीय कौशल के विकास पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में 22 मार्च को आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष वेदलता गोस्वामी,इंद्राणी साहू,डुमेश्वरी साहू,लक्ष्मी यादव,चित्ररेखा यादव द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर

किया गया।अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर टीकूराम ध्रुव द्वारा माह मार्च के गतिविधि भाषायी कौशल के विकास हेत रिंग फसाओ नाम बताओ के माध्यम से कक्षा पहली, दूसरी के बच्चों को खेल में जीते गए वस्तुओं के नाम को बताना और उसे लिख पाना,जिससे कि बच्चों में अभिव्यक्ति कौशल एवं लेखन कौशल का विकास सहजता एवं सरलता के साथ हो सकें।इस गतिविधि में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को एक सरल जगह पर जमा कर माता एवं बच्चों को खेलने लिए आमंत्रित किया  उपस्थित माता गीता साहू,डुमेश्वरी साहू द्वारा यह गतिविधि को करवाया गया जिसमें बच्चों एवं माताओं को बहुत ही मजा आया साथ ही गणितीय कौशल के विकास हेतु गोटा संग गणित के गतिविधियों द्वारा बच्चों में 1से 50 अंको तक
जोड़ना एवं पहाड़े की अवधारणा को सरलता के साथ बच्चों को कैसे सिख सकते है उसे माताओं के द्वारा गोटा का खेल खेलवाकर विस्तार पूर्वक समझाया गया कि हम घर पर खाना बनाते समय बच्चों को अपने पास बिठा कर  गणित एवं भाषा की शिक्षा को सहजता एवं सरलता के साथ कर सकते है।गोटा खेल के गतिविधि को इंद्राणी साहू,झामिन साहू,रेखराम साहू द्वारा खेलकर बच्चों को जोड़ना एवं पहाड़े की संक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया। माताओं के उपस्थिति में कक्षा 5वी की छात्रा हेमलता साहू का जन्मदिन मनाकर कलम पुष्प भेटकर सम्मानित किया गया ।तत्पश्चात तीसरी चौथी के विद्यार्थियों द्वारा  कक्षा पांचवीं के बच्चों का बिदाई सम्मान  समारोह आयोजित कर पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत  24 बच्चों को कलम एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। पांचवीं कक्षा के बच्चों द्वारा विद्यालय को लड्डू गोपाल भगवान का मूर्ति सप्रेम भेट किया गया। कार्यक्रम को विद्यालय प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा आशीर्वचन के रूप में सम्बोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शिक्षा के क्षेत्र में विकास के पथ पर कैसे आगे बढ़ने का सारगर्भित सुझाव बच्चों को दिया गया।आप लोग नियमित सुबह शाम पढ़ाई करे अपने  गुरुजनों, माता पिता के निर्देशों का पालन करे एवं नियमित पढ़ाई करे तो आपको सफलता प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता ।यदि आप लोगो को जीवन मे आगे बढ़ना है तो 18 वर्ष के उम्र तक कठिन परिश्रम कर पढ़ाई करोगे तो निश्चित ही आप लोगो का जीवन
बहुत ही सुखमय होगा। आप अभी से क्या बनना चाहते हो उसे केंद्रित कर  अपने लक्ष्य प्राप्त करने निरंतर मेहनत कर सफलता प्राप्त करो यही मेरा शुभकामना है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  टीकूराम ध्रुव, प्रदीप साहू,रेखराम निषाद, लालजी सिन्हा ,भागचंद चतुर्वेदी वेदलता गोस्वामी, इंद्राणी साहू,लक्ष्मी यादव,डुमेश्वरी साहू,चित्ररेखा यादव,हेमा साहू,टेकेश्वरी,झामिन, भूमिका, प्रमिला, ऐशुबाई, कलीन्द्री बाई, त्रिवेणी सेन,रामेश्वरी,रेखा साहू,गीता,नेमिन, पीली बाई, अनुसुइया, चम्पेश्वरी, त्रिवेणी ध्रुव,ईश्वरी, तमेश्वरी ध्रुव,गोदावरी, रेखाबाई,केंवरा, दुर्गेश्वरी, भावना, शेषकुमारी ,रामकुमारी,रूखमणी साहू,रोहित ध्रुव,चुन्नी लाल,शत्रुहन साहू सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।