भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम शक्ति केंद्र कोपरा लोहरसी की बैठक हुई सम्पन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, March 23, 2024

भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम शक्ति केंद्र कोपरा लोहरसी की बैठक हुई सम्पन्न


गरियाबंद/ राजिम -केंद्र एवं प्रदेश संगठन के निर्देश में भारतीय जनता पार्टी के राजिम भाजपा मंडल के  कोपरा लोहरसी कार्यकर्ताओं को एक गांव की जिम्मेदारी सौंपा गया हैं।संगठन के निर्देश पर आज लोहरसी में  आज लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए कोपरा लोहरसी शक्ति केंद्र प्रभारी जितेन्द्र सोनकर बैठक लेने पहुंचे। सोनकर ने बैठक में मोदी सरकार के योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए। कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर चुनाव लडने की बात कही। मोदी सरकार की गारंटी योजना छत्तीसगढ़ राज्य में चालू हैं।लोहरसी में कमलेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनना हैं।देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में सौंपना हैं।प्रधानमंत्री की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ जनता को मिले।यह हमारा उद्देश्य हैं।वहीं लोहरसी में चन्दन साहू ने कहा कि कोरोना कॉल में भी मुक्त अनाज का लाभ मिला हैं।आज भी यह योजना चालू हैं।मोदी जी ने हम सबको कोरोना का टीका भी लगवाया हैं।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ भी आप सभी जनता को मिलेगा।इस योजना से जितने भी कारीगर हैं।उसे योजना का लाभ मिलेगा।प्रधानमंत्री आवास योजना में भी गरीबों को पक्का मकान मिलना चालू हो गया हैं।पूर्व कांग्रेस सरकार में जनता प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भटक रहे थे।लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही विष्णु देव साय की सरकार ने प्रथमिकता से लिया और योजना चालू हो गया।हम सब कार्यकर्ताओं को एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जीतने के लिए सब मिलकर कार्य करें।इस अवसर पर संयोजक रूपनारायण साहू,जनपद सदस्य दीपक साहू,नोगेश्वर साहू, दिलीप वर्मा,झाड़ू तारक, झामन साहू,धनीराम साहू,जीवन साहू,शेखर साहू,गोपी ध्रुव, सोहन साहू, मनीष साहू आदि।