कोपरा - कौंदकेरा सहित राजिम क्षेत्र के आसपास के गाँव में प्रशासन की सुस्त सख्ती एवं निगरानी के कारण किसान लगातार खेतों में पराली जलाकर खेतो की उर्वरक क्षमता को कम कर रहे है और प्रदूषण को भी लगातार आमंत्रण कर रहे हैं। जबकि, कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा धान की कटाई के बाद अवशेष न जलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाते जा रहे है।लेकिन किसानो में जागरूकता अब तक नही दिख रही है। इस बार तो संबधित विभाग और प्रशासन को खुद जागरूक होने की जरूरत है। किसान तो जागरूकता कार्यक्रमों की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रवि फसल की कटाई के बाद खरीफ फसल की बुआई के लिए किसान खेत में पराली जला रहे हैं। जबकि अभी भी कई किसानों की खेतो की कटाई नही हो पायी है। किसान क्यो जलाते है पराली धान की पराली आमतौर पशु चारे के लिए इस्तेमाल की जाती और
किसानों के पास खरीफ की फसल या रवि फसल की बुआई के लिए कम का समय बचता है। ऐसे में अवशेष को डीकंपोज करने में समय के साथ महंगा भी पड़ता है, इससे यह डिकम्पोज विकल्प किसानों मुफीद नहीं समझते। वे खेतों को साफ करने के लिए पराली में आग लगा देते हैं।पराली जलाने के क्या है नुकसान फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी का तापमान बढ़ने केकारण मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म जीवाणु, केचुआ आदि मर जातेहैं,साथ ही जैविक कार्बन, जो पहले से हमारी मिट्टी में कम है।और भी जलकर नष्ट हो जाता है,फल स्वरुप मिट्टी की उर्वराशक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक टन पराली जलाने से वातावरण को होने वाले नुकसान के कारण 3 किलो ग्राम पार्टिकुलेट मैटर,60 किलोग्राम कार्बन मोनोक्साइ,1460किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड 199 किलोग्राम राख, 2 किलोग्राम सल्फर डाई ऑक्साइड उत्सर्जित होता है। पराली जलाने से मानव स्वास्थ्य को भी काफी नुकसानभी होता है। सांस लेने में तकलीफ,आंखों में जलन, नाक मेंतकलीफ,गले की समस्या आदि उत्पन्न होती है। एक टन पराली नहीं जलाकर उसे मिट्टी में मिलाने से खेतो की मिट्टी को पोषक तत्व प्राप्त होता है। नाईट्रोजन : 20से 30 किलोग्राम, पोटाश : 60 से 100 किलोग्राम,सल्फर : 5 से 7 किलोग्राम, आगेनिक कार्बन : 600 किलोग्राम प्राप्त होता है। पराली न जलाने के प्रशासन कैसे कर सकती है।रोकथाम किसानो को डिकम्बोज का खर्चा ज्यादा और बहुत समय लगने के कारण जल्द तैयारी के चक्कर मे लगते है पराली में आग इसके लिए प्रशासन को चाहिए किसानों के बीच बैठक कर समझाने के साथ मुफ्त में डिकम्पोज करने वाली दवाइयों का वितरण करे जिससे किसानों को लागत की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ ही जल्द ही कम समय मे डिकम्पोज वाली दवा किसानों को दे। अनुदान की सुविधा देकर किसानों को जागरूक किया जा सकता है।Monday, May 20, 2024
Home
Unlabelled
कौंदकेरा अंचल में प्रशाशन की सुस्ती के कारण किसान धड़ल्ले से लगा रहे पराली को आग
कौंदकेरा अंचल में प्रशाशन की सुस्ती के कारण किसान धड़ल्ले से लगा रहे पराली को आग
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


