गरियाबंद /राजिम / कोपरा - मंगलवार बीती रात्रि लगभग 2 बजे पिकअप वाहन व मोटरसाइकिल में भिड़त हो गया। घटना इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए व मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही, पिकअप वाहन भी इस घटना में पलट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को गरियाबंद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया गया। जहां उसकास्थिति नाजुक बताया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की बीती रात्रि लगभग 2 बजे रायपुर से प्याज भरकर देवभोग जा रहा था। जो सूरसाबांधा और कोपरा के बीच तर्रा मोड़ के पास कोपरा बिजली ऑफिस से ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहे युवक योगेश वर्मा पिकअप से आमने सामने टकरा गए। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उसके मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं। वही, पिकअप वाहन भी घटना के बाद पलट गया। वही, उसमें भरें प्याज को शरारतीतत्वों द्वारा लूट लिया गया। घटना के बाद पिकअप वाहन के चालक पांडुका थाना में स्वयं को सरेंडर कर दिए हैं। वही, बुरी तरह गंभीर मोटरसाइकिल सवार युवक का रायपुर मेकाहारा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हैं।


