केंद्रीय बजट मोदी के गारंटी को पूरा करने वाला - खिलेश्वर गोस्वामी - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, July 24, 2024

केंद्रीय बजट मोदी के गारंटी को पूरा करने वाला - खिलेश्वर गोस्वामी


 गरियाबंद /राजिम / कोपरा : - झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र में लगातार तीसरी बार बनी मोदी सरकार का पहला और अपना सातवां बजट पेश किया।अंतरिम बजट में निर्धारित कार्यनीति के अनुरूप,इस बजट में सभी के लिए भरपूर अवसर का निर्माण करने के लिए कृषि,रोजगार और कौशल प्रशिक्षण,मानव संसाधन विकास, सामाजिक न्याय,शहरी विकास ऊर्जा सुरक्षा,अनुसंधान और विकास सहित अगली पीढ़ी के सुधार शामिल किया गया हैं। केंद्रीय बजट में गांव की महिलाओं और युवाओं पर फोकस एवं वेतन भोगियों को राहत वहीं एक करोड़ गरीब और मध्यम परिवारों के घर बनाने एवं पुरानी कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।बेरोजगारों के लिए 2 लाख करोड़ खर्च करके 4 करोड़ बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिया जाएगा, यह अपने आप में बहुत बड़ी योजना है।कौशल विकास में प्रशिक्षित लोगों के लिए मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया गया है।इससे सभी लोगों को रोजगार मिलेगा और वह अपने स्तर पर अन्य लोगों को रोजगार देने में सक्षम होंगे।