गरियाबंद /राजिम /कोपरा : - केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए। राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू ने कहा कि बजट प्रधानमंत्री के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाली बजट हैं।एक गौरवशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण का बजट हैं।इस बजट में समाज के हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने,विकसित भारत का संकल्प पूरा करने और गरीब,किसान, महिलाओं के कल्याण वाला बजट देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया हैं। यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।सबका विकास,सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास हैं। देश विकास की आगे बढ़ा रहा हैं। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं।
Wednesday, July 24, 2024
Home
Unlabelled
एक गौरवशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण का बजट- चंदन साहू
एक गौरवशाली और वैभवशाली भारत के निर्माण का बजट- चंदन साहू
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
