आम जन हितैषी बजट,जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं - कमलेश साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, July 24, 2024

आम जन हितैषी बजट,जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं - कमलेश साहू

गरियाबंद /राजिम /कोपरा : -वरिष्ठ भाजपा नेता एवम जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश साहू ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा हैं कि यह बजट आम जनता का हितैषी बजट हैं।जिसमे मोदी सरकार ने सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा हैं। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलेश साहू ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया हैं।वह सर्वोन्मुखी हैं।कृषि कार्य के लिए 152 लाख करोड़ रुपए,महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए,3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शहरी आवास योजना के लिए अलग से योजना बनाई गई है।कृषि विकास मे दलहन और तिलहन को फोकस किया गया है। किसानों को बिजली मुफ्त देने के लिए सौर ऊर्जा से बिजली के कनेक्शन हेतु विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। जिसका सीधा लाभ किसान उठाएंगे और कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होंगी।साहू ने आगे कहा कि कैंसर की दवा,सोना-चांदी,प्लेटिनम, मोबाइल फोन,मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्स-रे मशीन,सोलर सेट्स,लेदर और सीफूड्स का सस्ता किया जाना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार की सोच कितनी दूरदर्शी है।1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है।उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई-वाउचर्स लाए जाएंगे।जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।साहू ने कहा कि किसानों का विशेष ख्याल रखते हुए  6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कुल मिलाकर यह बजट देश के विकास को और ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बजट हैं।