सहायक ग्रेड 2 को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई। - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, August 16, 2024

सहायक ग्रेड 2 को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

गरियाबंद/छुरा /पांडुका :-गरियाबंद जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक पोंड के सहायक ग्रेड 2 पुनित राम साहू को सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक गण एवम छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल में कार्यक्रम  आयोजित कर भाव पूर्ण विदाई दिया गया।पुनीत राम साहू को साल-श्रीफल,पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस यादगार को सफल बनाने के लिए मां के नाम पर एक वृक्षारोपण भी किया गया विदाई समारोह में सभी शिक्षक ने साहू के प्रति आभार

व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोड़ सरपंच श्रीमती दयावती दीवान , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल साहू , अशोक कश्यप , कुलेश्वर साहू श्रीमती ,एम कुजूर प्राचार्या, शिक्षक गण के के साहू,के पी साहू, श्रीमती दुर्गा घरेन्द्र, श्रीमती रफीजा शिज्जू, सुधा चंद्रवंशी, हेमंत कुमार साहू, कुमुदनी
साहू,नीलू दीवान,एन के साहू, राजकुमारी बघेल,लीना पटेल, पदमा यादव, मुकेश कुमार साहू श्रीमती देव कुमारी चंद्रवंशी , बी आर टंडन, श्रीमती कौशल्या अग्रवाल , श्रीमती सुलोचना ध्रुव , रेखा साहू , एवं गांव के  गणमान्य नागरिक व बच्चे उपस्थित रहे ।