गरियाबंद/राजिम :- शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने प्राचार्य प्रोफ़ेसर एम एल वर्मा के निर्देशन एवं डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जिला गरियाबंद, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रोफेसर श्वेता खरे एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो तामेश्वर मार्कण्डे के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत राजिम के ग्राम नवाडीह एवं ग्राम पंचायत पथर्रा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से प्राचार्य के आशीर्वचन पश्चात हुई।सर्वप्रथम ग्राम नवाडीह की ओर रवाना हुई उसके बाद ग्राम पथर्रा से होते हुए महाविद्यालय को वापस लौट गई। उक्त रैली के माध्यम से स्वयं सेवको ने सभी लोगो को अपने घर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज लगाने का संदेश दिया गया। साथ ही तिरंगे झंडे के रख रखाव से लोगो को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एम एस डब्लू विभाग के विभागाध्यक्ष कु सोनम चंद्राकार एवं विभाग के सभी छात्रों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Friday, August 16, 2024
Home
Unlabelled
भारत की है शान तिरंगा भारत की पहचान तिरंगा से गुंजा राजिम नगर
भारत की है शान तिरंगा भारत की पहचान तिरंगा से गुंजा राजिम नगर
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

