गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- भारतीय स्वतंत्रता की वर्षगाँठ पर देशभर में चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में जुड़ रहे हैं और अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। समीपस्थ ग्राम मुड़तराई में भी इसी तारतम्य में चौक चौहारों तथा विभिन्न घरों में तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है और इस घर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने का कार्य किया जा रहा है। कूर्मि समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने अपने निवास में तिरंगा फहराकर लोगों से अधिकाधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
Tuesday, August 13, 2024
Home
Unlabelled
घर-घर तिरंगा अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
घर-घर तिरंगा अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
