गरियाबंद / राजिम /शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर एमएल वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर श्वेता खरे के नेतृत्व में आरबीआई क्विज के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । भारतीय रिजर्व बैंक की 90 सालगिरह के पूर्ण होने पर बैंक द्वारा राष्ट्रव्यापी क्विज की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्तरों पर पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्नातक स्तर पर अध्यनरत विद्यार्थियों को भाग लेना है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें श्री रोशन साहू,CFL छुरा के द्वाराविद्यार्थियों को पंजीयन की प्रक्रिया, प्रतियोगिता के विभिन्न चरण एवं प्रतियोगिता की अलग-अलग विषयो की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही
आरबीआई की प्रमुख योजनाओं के ऊपर भी प्रकाश डाला गया। बैंक में एक आम आदमी के अधिकार एवं एटीएम संचालन से संबंधित बीमा योजनाओं के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए आयोजित की जाने वाली सामान्य ज्ञान इतिहास अर्थशास्त्र वाणिज्य आदि विषयों की अतिरिक्त कक्षाओं की जानकारी भी दी गई।महाविद्यालय, राज्य जोनल एवं राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए विजेताओं हेतु बहुत अच्छी राशि का प्रावधान पुरस्कार के रूप में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर चित्रा खोटे, प्रोफेसर नेहा सोनी, विभा साहू,देव नंदिनी साहू, ईशा निराला शाहिद बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।Friday, September 13, 2024
Home
Unlabelled
राजीव लोचन कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
राजीव लोचन कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

