समाज कार्य विभाग द्वारा महाविद्यालय में लगाया गया प्लेसमेंट कैंप - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, September 13, 2024

समाज कार्य विभाग द्वारा महाविद्यालय में लगाया गया प्लेसमेंट कैंप

गरियाबंद / राजिम / शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में स्ववित्तीय योजना अंतर्गत संचालित समाज कार्य विभाग द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया l  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.घनश्याम यदु , मुख्य अतिथि के रूप में आशीष थापा जी ( एच. आर. सत्या फाउंडेशन) एवं विशेष अतिथि संजय साव व पुष्पराज सिंह रहे। इस अवसर पर प्रो. यदु ने कहा कि इस तरह का आयोजन महाविद्यालय में पहली बार किया गया है l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज कार्य विभाग के पूर्व छात्र-छात्राओं को समाज कार्य के क्षेत्र में व्यक्तित्व विकास व रोजगार के अवसर प्रदान करना  l सत्या माइक्रो कैपिटल से आए एच. आर. आशीष थापा जी संस्था की स्थापना पर प्रकाश डाला एवं संजय साव जी ने संस्था की तकनीक पहलू पर बातचीत की  साथ ही पुष्पराज सिंह जी ने संस्था संबंधी विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए l इन सभी ने सत्य माइक्रो कैपिटल के बारे में विद्यार्थियों को स: विस्तार समझाया व  वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया l  इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश बघेल व समाज कार्य विभाग से प्रो. सोनम चंद्राकर, प्रो.प्रदीप कुमार सेन एवं समाज कार्य विभाग के प्रथम  सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं व पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l