छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, July 10, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई आज आयोग के माननीय अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री नेहरू राम निषाद तथा माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा एवं आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू के द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पक्षकारों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर एवं जशपुर जिलों से आए मलार समाज के लगभग 50 से 60 प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल किए जाने के संबंध में अपना सामूहिक आवेदन प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने एकमत होकर लिखित सहमति व्यक्त करते हुए आयोग को आवेदन सौंपा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की प्रक्रिया के प्रति अपना समर्थन दर्ज किये। प्राप्त आवेदन पर माननीय अध्यक्ष एवं माननीय उपाध्यक्ष ने प्रकरण का अवलोकन कर नियमानुसार आवश्यक आगामी कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

आवेदक श्री रामसुन्दर का बयान दर्ज किया गया। प्रकरण में अनावेदक की अनुपस्थिति के कारण आयोग ने उसे आगामी सुनवाई की तिथि पर पुनः आहूत किये जाने निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मामला आपसी विवाद एवं मारपीट से संबंधित है, इस पर माननीय अध्यक्ष एवं माननीय उपाध्यक्ष महोदय ने आवेदक को संबंधित पुलिस थाना में विधि अनुसार शिकायत दर्ज कराने हेतु सलाह देते हुए प्रकरण में नियमानुसार आगामी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

श्री जागेश्वर यदु द्वारा भू-अधिग्रहण के बदले प्राप्त रोजगार से सेवा समाप्त किए जाने संबंधी शिकायत पर सुनवाई के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर के अधिकारियों ने आयोग को अवगत कराया कि संबंधित प्रकरण सेवा संबंधी विवाद होने के कारण केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (ब्।ज्) के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस पर आवेदक को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी प्रदान की गई।

आवेदक श्री हरिशंकर साहू के द्वारा सामाजिक बहिष्कार किए जाने संबंधी प्रस्तुत शिकायत पर ग्रामीण साहू संघ, मुरमुरा, जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों ने आयोग के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आवेदक श्री हरिशंकर साहू को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल किए जाने की जानकारी दी गई तथा इस संबंध में माननीय अध्यक्ष एवं माननीय उपाध्यक्ष के समक्ष प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किया गया। 

श्री प्रदीप जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदों की समतुल्यता निर्धारण संबंधी शिकायत पर आवेदक आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। आवेदक ने आयोग को विद्युत कंपनी में पदों की समतुल्यता निर्धारण के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण संबंधी विषयों से भी अवगत कराया। आयोग के मान. अध्यक्ष/मान. उपाध्यक्ष महोदय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर पर समतुल्यता निर्धारण के संबंध में छ.ग. शासन को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

श्री अंबिका प्रसाद, श्री फगुन दास, श्रीमती जोगेश्वरी वर्मा अनुपस्थित रहे, जिसके कारण  मान. अध्यक्ष/मान. उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अनुपस्थित आवेदक/अनावेदक को आगामी पेशी तिथि में आहूत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  

सुनवाई के उपरांत माननीय अध्यक्ष एवं माननीय उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।