अहिवारा विधायक का धर्म नगरी राजिम में युवा मोर्चा के किया स्वागत - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, July 20, 2026

अहिवारा विधायक का धर्म नगरी राजिम में युवा मोर्चा के किया स्वागत

 

गरियाबंद /राजिम / अहिवारा विधानसभा के विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी एवं साथ में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,जिला पंचायत दुर्ग सभापति जितेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष धमधा लिमन साहू,अनुज साहू,राजा पांडे,के गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान धर्म नगरी राजिम के पं.शुन्दर लाल शर्मा चौंक में आगमन होने पर गरियाबंद जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू के साथ यूवामोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहू महामंत्री पंकज निर्मलकर सांसद प्रतिनिधि मकसुदन साहू,शीतल सिन्हा,ओमकार
साहू,लोकनाथ साहू एवं यूवा साथियों द्वारा भगवा गमछा पहना कर स्वागत किया गया,उक्त अवसर पर विधायक जी ने राजिम नगरी के बारे में अपने पुराने याद ताजा करते हुए कहा की राजिम तो देवों की नगरी है यहां पहले भी पारिवारिक और राजनीतिक दौरा में आता रहा हूँ यहां का कुंभ मेला बहूत प्रसिद्ध है 2003 विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से मिलने का अवसर मिला था आज पुनः अपने साथियों के साथ गरियाबंद के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का अवसर प्राप्त हुआ है यहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक विरासत को स्वच्छ और सुंदर संजोए रखने के लिए यहां जनता को साधुवाद ज्ञापित करता हूँ !