गरियाबंद /राजिम /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाना है इस अभियान को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के साथ साथ भाजपा संगठन एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के द्वारा जन सेवा के अलग अलग कार्य के रूप मनाने का आह्वान किया गया है जो 17 सितंबर को शाम 6से 7 बजे दीप जला कर आशीर्वाद के दिया के रूप में शुभारंभ होना है,अभियान के जिला संयोजक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर हम दीप जलाकर उन्हें स्वस्थ और दिर्धायु होने का आशिर्वाद तो दे सकते हैं पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने का हमें अवसर प्राप्त हुआ है जिन्होंने 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के साथ साथ भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए देश में ऐसा वातावरण तैय्यार किया है जिससे देश का प्रत्येक नागरिक अपने आप को सुरक्षित और आशावादी मानकर तरक्की के नए नए रास्ते अपना रहा है और अपने जीवन को खुशहाल बना रहा है इसी तरह आने वाले 17 अक्टूबर तक आम जनता के बीच हमें अलग अलग सेवा कार्य के माध्यम से जुड़ कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच कर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत करा कर उनके जीवन को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इस अभियान के माध्यम से हमसब प्रधानमंत्री जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने एवं आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और समृद्व भारत बनाने में हमारा भी योगदान हो
Tuesday, September 15, 2026
Home
Unlabelled
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाने का आह्वान -डॉ.रामकुमार साहू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाने का आह्वान -डॉ.रामकुमार साहू
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
