(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
ग्राम परतेवा के साहू परिवार में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गरियाबंद / राजिम :- क्षेत्र के ग्राम परतेवा में स्व.भुखीन बाई साहू एवं स्व.शुभम साहू की स्मृति में उनके परिजनों घोंडुल साहू एवं परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का श्रवणपान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। व्यासपीठ से कथा का वाचन कर रहे प्रवचनकर्ता पँ दिलीप त्रिपाठी के मुख
से कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए। आज के कथा प्रसंग में प्रवचनकर्ता पँ दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि भागवत कथा सुनने का पुण्य हर किसी को नहीं मिलता। इसका लाभ उसी को मिलता है जो सौभाग्यशाली हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि जो जैसी करनी करेगा, वह वैसा ही फल पाएगा। अपने कर्म को भगवान की इच्छा पर छोड़ दो जो भी होगा अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि संत सत्संगों के माध्यम से समय-समय पर इस समाज को सत्य का मार्ग दिखाते हैं। कलियुग में सत्संग के द्वारा आसानी से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है लेकिन इसके लिए मानव के मन में पवित्र विचारों का संचार होना जरुरी है। भगवान कण-कण में विराजमान हैं। अज्ञानता वश मनुष्य सन्मार्ग से भटक गया है। शुक्रलवार को कथा के चौथे दिन कथावाचक ने भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन करते हुए वामन अवतार का विस्तृत वर्णन किया। भक्त प्रहलाद की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। जिस प्रकार प्रहलाद को हिरन्यकश्यप ने अनेक कष्ट दिए, लेकिन भक्त प्रहलाद ने अपने धर्म का त्याग नहीं किया तो भक्त की लाज रखने के लिए प्रभु को स्वयं आना पडा। किसी पर कितना संकट पड़े मनुष्य को अपना धर्म नहीं छोडना चाहिए क्योंकि धर्म की हमेशा विजय होती है। साथ ही धर्म हमारी रक्षा भी करता है। अगर भक्त की भक्ति में शक्ति है तो परमात्मा को भक्त की इच्छा पूरी करने के लिये विवश होना पडता है। आज कथा सुनने मुड़तराई के समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू,सचिव पुरंदर वर्मा आदि सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।